निकाय चुनाव मतदान जारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने आंकड़ा किया जारी... 3 बजे तक कई निकायों में 80% से ज्यादा मतदान

निकाय चुनाव मतदान जारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने आंकड़ा किया जारी... 3 बजे तक कई निकायों में 80% से ज्यादा मतदान

जयपुरः निकाय चुनाव मतदान जारी किया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर 3 बजे तक का आंकड़ा जारी किया है. 3 बजे तक कई निकायों में 80% से ज्यादा मतदान हुआ है. गुढ़ामालानी में 81.90%, तिंवरी नगर पालिका, जोधपुर में 81.42%, कानोता जयपुर में 81.37%, बहादुरपुर अलवर में 80.13% मतदान हुआ. 

नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर वोटिंग जारी है. सिकराय व भांडारेज नगरपालिका में मतदान बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. सिकराय में 3 बजे तक 71.98  प्रतिशत मतदान हुआ. भांडारेज नगरपालिका में 3 बजे तक 78.84 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. 

3 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान:
बाड़मेर के नगर निकाय चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान हुआ. नगर निकाय के सभी 20 वार्डों में सुबह से मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. शहर की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है. 

3 बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान:
झुंझुनूं में नगरपरिषद के 60 वार्डों मे शांतिपूर्वक मतदान जारी है दोपहर 3 बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ. 96555 में से 61031 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.    

बूंदी नगर परिषद में 57.46%:
बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव में 3 बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ. बूंदी नगर परिषद में 57.46%,नगर पालिका देई में 68.13%, इंदरगढ़ में 73.99% और केशवरायपाटन में 60.49 फीसदी मतदान हुआ.