जयपुर: जयपुर, जोधपुर और कोटा में महापौर पद के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुकेत नगरपालिका में भी अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है. तीनों नगर निगम और सुकेत पालिका में दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी.
मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी. वहीं जयपुर में भाजपा और कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी मतदान स्थल पहुंच गए हैं. भाजपा से सुनील कोठारी तो कांग्रेस से सुनीता मावर मतदान स्थल पहुंचीं हैं.
जयपुर, जोधपुर और कोटा में महापौर पद के लिए मतदान शुरू
-सुकेत नगरपालिका में भी अध्यक्ष पद के लिए आज हो रहा मतदान
-तीनों नगर निगम और सुकेत पालिका में दोपहर 2 बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
-मतदान के तुरंत बाद शुरू की जाएगी मतगणना