जयपुर: जयपुर महापौर पद के लिए वोटिंग जारी है. भाजपा के पार्षद 2 बसों में सवार होकर नगर निगम पहुंचे हैं. भाजपाई पार्षदों ने विक्ट्री साइन बनाकर जीत का दावा किया है.
बतादें कि जयपुर, जोधपुर और कोटा में महापौर पद के लिए मतदान जारी है. सुकेत नगरपालिका में भी अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है. तीनों नगर निगम और सुकेत पालिका में दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी. मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी.