जयपुर: नगरीय निकाय के दूसरे चरण में मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक कुल 57.38% मतदान हुआ. कुल 87,63,599 मतदाताओं में से 50,28,768 ने मतदान किया. अजमेर में 48.48%,बाड़मेर में 77.34%,जयपुर में 48.90%, जैसलमेर में 66.22%,जालोर में 67.57%,जोधपुर में 56.42%, कोटा में 51.00%,सलूंबर में 67.54%, सबसे ज्यादा मतदान धोरीमन्ना में 85.53% हुआ.
सबसे कम मतदान अजमेर नगर निगम में 48.48%, जयपुर नगर निगम में 48.90% मतदान,उदयपुर नगर निगम में 52.13% मतदान रहा. बड़ौदामेव (अलवर) में 84.90% और बाप (फलौदी) में 83.37% रहा. मनोहरथाना (झालावाड़) में 82% मतदान दर्ज हुआ. बड़े शहरों में मतदान की रफ्तार धीमी रही. सिरोही 49.20% मतदान हुआ. ग्रामीण और छोटी नगर पालिकाओं में मतदान का प्रतिशत 75 से 85% तक, वहीं बड़े शहरों में करीब 50% के आसपास ही मतदान हुआ.
झुंझुनूं जिले का दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आया है. झुंझुनूं जिले में दोपहर 3 बजे तक 66.07% मतदान हुआ. बुहाना नगरपालिका में सबसे ज्यादा 77.76% मतदान, मंड्रेला में 71.72% और सिंघाना में 68.75% मतदान, चिड़ावा में 68.24%, सूरजगढ़ में 65.37% मतदान, मलसीसर में 65.21%, विद्याविहार में 64.59% मतदान, बिसाऊ में 63.78%, पिलानी में 63.62% मतदान और मंडावा में सबसे कम 61.32% मतदान हुआ.