राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन बैक-टू-बैक नए वेदर सिस्टम होगा सक्रिय, रबी की फसल के लिए अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन बैक-टू-बैक नए वेदर सिस्टम होगा सक्रिय, रबी की फसल के लिए अलर्ट

जयपुरः प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मार्च आखिर तक दो नए वेदर सिस्टम बदलेंगे. मौसम विभाग ने रबी की फसल के लिए अलर्ट जारी किया है. सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिन बैक-टू-बैक नए वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है. 

29-30 मार्च को जयपुर, बीकानेर, अजमेर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बार मार्च में सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी है. इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क होने से एकाएक पारा चढ़ा है. प्रदेश के 18 शहरों में 35 डिग्री के पार अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है.