राजस्थान के मौसम से जुड़ी अपडेट, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र

राजस्थान के मौसम से जुड़ी अपडेट, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र

जयपुर: राजस्थान के मौसम से जुड़ी अपडेट सामने आई है. दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और आसपास के क्षेत्र के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना है. साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय है. आज उदयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और जोधपुर, जयपुर, अजमेर संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन हो सकता है.

तेज हवाएं 30-40 KMPH के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बीकानेर संभाग में आज छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां है. 19-20 सितंबर को भी तेज बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है.
 
पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आगामी 1-2 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.