पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सियासत तेज हो गई. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. भाजपा ने 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया.
सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया. जगतदल से IPS राजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया. एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल को टिकट दिया. टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को टिकट दिया. शुभेंदु अधिकारी के भाई को भी टिकट दिया. चोपड़ा से शंकर अधिकारी को टिकट दिया.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (2/2) pic.twitter.com/dwvaRvzyLB
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
आपको बता दें कि प. बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरण में मतदान होगा. 23 अप्रैल को बंगाल की 152 सीटों पर मतदान होगा. 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर मतदान होगा. वहीं 5 राज्यों के 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.