नई दिल्ली: वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से व्यापक तबाही हुई. 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के सदी के 2 शक्तिशाली भूकंप आए. भूकंप से अब तक कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि करीब 1,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई.
सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने और हजारों के लापता होने की आशंका है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. कई इमारतें ढह गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. राजधानी काराकास का मुख्य हवाई अड्डा भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुआ.
काराकास के उत्तर में स्थित तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में सबसे अधिक तबाही और जनहानि हुई. बचावकर्मी भारी उपकरणों की मदद से मौके से हटा रहे. भारत समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की.
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से व्यापक तबाही:
-25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के सदी के 2 शक्तिशाली भूकंप आए
-भूकंप से अब तक कम से कम 188 लोगों की हो चुकी मौत
-जबकि करीब 1,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि
-सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने और हजारों के लापता होने की आशंका
-ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
-कई इमारतें ढह गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ
-राजधानी काराकास का मुख्य हवाई अड्डा भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद
-काराकास के उत्तर में स्थित तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में सबसे अधिक तबाही और जनहानि
-बचावकर्मी भारी उपकरणों की मदद हटा रहे मौके से
-भारत समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की