उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की बैठक आज, सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक कई प्रस्ताव होंगे पास

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की बैठक आज, सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक कई प्रस्ताव होंगे पास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की बैठक आज होगी. सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक कई प्रस्ताव पास होंगे. शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने, अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह करने, PPPमॉडल पर रोडवेज बस स्टेशनों के सेकेंड फेज विकास की बोली को मंजूरी संभव है. 

हाथरस के सिकंद्राराऊ में बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि नि:शुल्क हस्तांतरण प्रस्ताव, लंदशहर नरौरा-बलरामपुर तुलसीपुर में बस स्टेशन/डिपो के लिए भूमि उपलब्ध कराने, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने,  औद्योगिक निवेश नीति 2022 के तहत निवेशकों को सब्सिडी देने पर मुहर संभव है.

2006 की धारा 80 में संशोधन अध्यादेश 2026 को मंजूरी प्रस्ताव, विभाजन विस्थापित व CAA पात्र परिवारों को भूमिधर अधिकार देने का प्रस्ताव, कन्नौज में गंगा नदी पर च्यवन ऋषि आश्रम के पास पुल निर्माण की मंजूरी प्रस्ताव, कुशीनगर में नारायणी नदी भैंसहा घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण का प्रस्ताव पर मुहर लगेगी.