मुंबई: अमरावती हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस ने दुख जताते हुए कहा कि 3 बच्चों की मौत की घटना बेहद दुखद है. घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
CM फडणवीस ने कहा कि घटना के ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को अमरावती जाने के निर्देश दिए हैं. मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देंगे. घायल बच्चों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है. अमरावती जिला महिला अस्पताल में भीषण आग लगी है. जिला महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगी है.आग में झुलसने से 3 नवजात की मौत हो गई है. चाइल्ड वार्ड में वेंटिलेटर फटने से हादसा हुआ है. 6 बच्चे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. अस्पताल के शिशु वार्ड में 39 बच्चे भर्ती थे.