जेनसन हुआंग फिर बने NVIDIA के CEO, शेयरों में जबरदस्त उछाल, चीनी महिला से अफेयर के चलते गई थी कुर्सी

दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी NVIDIA से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी ने अपने ही फैसले को पलटते हुए जेनसन हुआंग को एक बार फिर CEO और प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंप दी है. कंपनी के बोर्ड ने इस फैसले को शेयरधारकों, कर्मचारियों और ग्राहकों के हित में बताया है.
विस्तार में

नई दिल्लीः दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी NVIDIA से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी ने अपने ही फैसले को पलटते हुए जेनसन हुआंग को एक बार फिर CEO और प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंप दी है. कंपनी के बोर्ड ने इस फैसले को शेयरधारकों, कर्मचारियों और ग्राहकों के हित में बताया है. 

बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स का कहना है कि NVIDIA की कमान संभालने के लिए जेनसन हुआंग से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इस फैसले पर जेनसन हुआंग ने भी खुशी जताई है. उन्होंने बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर वह बेहद शुक्रगुजार हैं. लेकिन इस खबर का सबसे बड़ा असर शेयर बाजार में देखने को मिला. 

शेयरों में जबरदस्त उछालः
दावा किया जा रहा है कि जेनसन हुआंग की वापसी की खबर से NVIDIA के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया और शेयर करीब 30 फीसदी की तेजी के साथ 167 डॉलर के पार पहुंच गए. इस तेजी का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी देखने को मिला और टेक्नोलॉजी इंडेक्स Nasdaq में भी शानदार बढ़त की खबर सामने आई.