हल्दी सेरेमनी की झलक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शेयर की तस्वीरें, शादी के 20 दिन बाद PHOTOS की शेयर

17-03-26 10:53:00

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

इंटरनेट डेस्क: अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के करीब 20 दिन बाद हल्दी सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी. इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

अपने रिश्ते को वर्षों तक छिपाने के बाद कपल ने शादी से कुछ दिन पहले अपनी जिंदगी के नए पड़ाव का ऐलान किया था.शादी के बाद से लेकर अभी तक रश्मिका और विजय अपनी अलग-अलग रस्मों की झलक दे चुके हैं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

दोनों ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे पहुंचे थे.अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर फोटोज में कपल बेहद खुश और मस्ती भरे अंदाज़ में दिखाई दे रहे है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

हल्दी सेरेमनी की फोटोज में दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है, हाथ में पान का पत्ता है और उन पर फूलों की बारिश होती दिखाई दे रही है. लगभग हर फोटो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहा है और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

इस खास मौके पर रश्मिका ने ग्रीन वन-शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी थी, जबकि विजय देवरकोंडा व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. शादी की तरह हल्दी सेरेमनी में भी दोनों ने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

रश्मिका ने खूबसूरत टेंपल ज्वेलरी-भारी कड़े, झुमके और मांग टीका-के साथ अपना लुक पूरा किया. वहीं विजय के हाथ में गोल्ड कड़ा और गले में चेन नजर आई.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

यह सेरेमनी सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें जमकर मस्ती भी हुई. हल्दी की रस्म के बाद कपल ने होली खेली और परिवार व दोस्तों के साथ खूब डांस किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

फोटोज में दोनों हरे, पीले और गुलाबी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ फोटोज में विजय अपने भाई आनंद और मां के साथ पोज देते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर कपल की इस शानदार सेलिब्रेशन की झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है. All Photos: Instagram/@rashmika_mandanna/@thedeverakonda