एक दूजे के हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, उदयपुर में हुई शानदार शादी, खूबसूरत फोटोज हुईं वायरल

27-02-26 03:08:00

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

उदयपुर: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए. इस शाही अंदाज़ में आयोजित विवाह समारोह में दोनों कलाकारों के करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

समारोह को बेहद निजी रखा गया था, लेकिन इसकी भव्यता किसी परीकथा से कम नहीं थी. शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समारोह की मनमोहक फोटोज शेयर की है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

फोटोज में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और पारंपरिक अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया. इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना लाल रंग की पारंपरिक साड़ी और भारी गोल्ड जूलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

उनका ब्राइडल लुक सादगी और शाही अंदाज़ का बेहतरीन संगम था. वहीं विजय देवरकोंडा सफेद धोती और लाल शॉल में बेहद आकर्षक दिखाई दिए. उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

फोटोज में दोनों किसी फिल्मी कहानी के मुख्य किरदारों की तरह नजर आ रहे हैं. फैंस ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस जोड़ी पर प्यार लुटाया और उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

दोनों कलाकारों की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है. रश्मिका और विजय की फोटोज पर बॉलीवुड सितारों ने खूब प्यार बरसाया और दोनों के लिए सुखद भविष्य की कामना की.