Year Ender 2025: 12 साल का सूखा खत्म, विश्व कप में महिला टीम का तूफान, 2025 में क्रिकेट जगत के टॉप 5 यादगार पल

Year Ender 2025: 12 साल का सूखा खत्म, विश्व कप में महिला टीम का तूफान, 2025 में क्रिकेट जगत के टॉप 5 यादगार पल

नई दिल्लीः साल 2025 भारतीय क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक साल रहा. जहां कई साल का सूखा खत्म होने, आईपीएल में टीम का सपना पूरा होने और एशिया कप का खिताब को अपने नाम कर इतिहास रचने जैसे रोमांचक लम्हे शामिल रहे. जिसने दर्शकों की दिलों की धड़कन थाम दी. 

एशिया कप में भारत का तूफानः
इसमें सबसे पहले बात करते है एशिया कप की, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 5 विकेट से जीत दर्ज कर टाइटल को अपने नाम किया. और 9वीं बार खिताब जीता. मुकाबले में तिलक वर्मा की ताबड़तोड़ पारी ने फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. और मैच में जीत हासिल की. टूर्नामेंट में भारत ने तीन बार पाकिस्तान को हराया. 

12 साल का सूखा खत्मः 
वहीं 12 साल के सूखे के बाद भारत ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी. और फाइनल मैच पर विजय हासिल की. इसके साथ ही 12 साल बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. इससे पहले 2002 और 2013 में भारत ने यह खिताब जीता था. 2002 में भारत श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बना था. 2013 में भी भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 

महिला क्रिकेट टीम ने जीता वर्ल्ड कपः
भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी कई पीछे नहीं रही. टीम इंडिया ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत इतिहास रच दिया और खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. जहां शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस को रोमांचित कर दिया. 

RCB ने जीता पहला खिताबः
इसके बाद बारी आईपीएल की. RCB ने IPL 2025 का खिताब जीता और टीम ने 18 साल सूखा खत्म किया. पंजाब को 6 रन से हराकर IPL 2025 ट्रॉफी जीती है. 2008 से तीन फाइनल हारने के बाद आखिरकार 2025 में राजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन के बदौलत टाइटल को आखिरकार अपने नाम किया.  

महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जीता खिताबः
इतना ही नहीं बल्कि महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी इतिहास रच दिया. भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहली बार खेले गए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. कोलंबो में खेले गए खिताबी मुकबाले में महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया था. इसके साथ ही भारतीय पुरुष और महिला टीम के साथ ही ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के लिए भी ये साल यादगार रहा.