जयपुर : निकाय चुनाव 2026 नामांकन का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों का जमावड़ा रहेगा. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे. जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों के लिए अभी तक 689 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया.
दो दिनों में अब तक 689 प्रत्याशियों की ओर से 785 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में अभी तक 99 नामांकन पत्र ही दाखिल हुए हैं. शाहपुरा में 102, चौमूं में 84, चाकसू में 99 नामांकन दाखिल हुए. बगरू में 72, फागी में 47, बस्सी में 36 नामांकन पत्र दाखिल हुए.
सभी निकायों में आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका है. 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा.