जयपुरः नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर दोनों चरणों की मतगणना कल सुबह 8 बजे से होगी. निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकायों में एक साथ मतगणना होगी. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा.
संवेदनशील स्थिति और संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे राजस्थान से स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है. मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
जयपुर में भवानी निकेतन में बनाए गए मतगणना केंद्र पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राजेश्वर सिंह ने भरोसा जताया कि जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. उसी तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी.