अलवर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर के टपूकड़ा में आगजनी की घटना को दुखद बताते हुए संवेदनशीलता दिखाई. जिला प्रशासन को त्वरित निर्देश दिए थे. घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए.आपको बता दें कि आगजनी मामले में 7 लोगों के जलकर मौत हो गई. मलबे में और शव दबे होने का अंदेशा जताया गया. फैक्ट्री में पटाखे संबंधित सामान बनाने की संभावना है.
प्रशासन को फैक्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस और प्रशासन का फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे है. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक बताया गया, लेकिन अंदर क्या होता था किसी को कोई जानकारी नहीं है.
अलवर के टपूकड़ा फैक्ट्री में आग मामले में सभी शव पूरी तरह से जलकर राख, कोई पहचान नहीं है. प्रशासन मृतक 7 लोगों की जानकारी जुटा रहा है. शवों की किसी निशानी या डीएनए टेस्ट से पहचान होगी. फिलहाल फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों का मिलान किया जा रहा है. उसके आधार पर ही मृतकों की जानकारी हो पाएगी. पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
आपको बता दें कि दमकलकर्मियों ने गत्ता फैक्ट्री आग पर काबू पा लिया है. फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखा बनाने की बात भी सामने आ रही है. खैरथल एसपी मनीष कुमार मौके पर जा रहे है. भिवाड़ी एसपी खुद की शादी के लिए छुट्टी पर हैं. एएसपी अतुल साहू मौके पर है. 7 लोगों के शव निकाले गए.