टोंकः टोंक के निवाई में कैश लेकर जा रही बैंक की गाड़ी में आग लग गई. गाड़ी NH-25 पर HDFC बैंक पर करोड़ों का कैश लेकर जा रही थी. गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कैश गाड़ी से बाहर निकाला.
थाना अधिकारी घासीराम, ASI आत्माराम मौके पर पहुंचे. HDFC की टैरेक्स वैन जयपुर से भीलवाड़ा जा रही थी. पूरे कैश को दूसरे वाहन में शिफ्ट करने के बाद निवाई ब्रांच ले जाया गया.