गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलती बोलेरो गाड़ी में लगी भीषण आग, सभी लोगों ने कूदकर बचाई जान

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलती बोलेरो गाड़ी में लगी भीषण आग, सभी लोगों ने कूदकर बचाई जान

उदयपुरः गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलती बोलेरो गाड़ी में भीषण आग लग गई. बोलेरो सवार सभी लोगों ने कूदकर जान बचाई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोगुंदा पुलिस व हाईवे टीम को दी है. आग लगने की सूचना पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई.     

सूचना पर गोगुंदा पुलिस का जाब्ता मौके के लिए रवाना हुआ. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. संभवत: शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है.