आसमान में सजेगी 'ग्रहों की दिव्य बारात', एक कतार में दिखेंगे 4 खगोलीय पिंड, आज से 21 जून के बीच दिख रहा है दुर्लभ खगोलीय महाकौतूहल

जयपुर: आसमान में 'ग्रहों की दिव्य बारात' सजेगी. एक कतार में 4 खगोलीय पिंड दिखेंगे. आज से 21 जून के बीच दुर्लभ खगोलीय महाकौतूहल दिख रहा है. चन्द्रमा, शुक्र, बृहस्पति और बुध ने अद्भुत आकाशीय श्रृंखला बनाई. खगोलविद् राहुल शर्मा बोले-खुली आंखों से नजारा देखा जा सकता है. सूर्यास्त के बाद पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में 'मिनी प्लेनेट परेड' दिख रही है.

बुध ग्रह चरम ऊंचाई पर, इसलिए सामान्य दिनों से अधिक स्पष्ट है. शुक्र और बृहस्पति की चमक से शाम का आसमान जगमगा रहा. कैस्टर और पॉलक्स तारे भी आकर्षक त्रिकोणीय आकृति बना रहे है. शाम 7:45 बजे से 8:30 बजे तक दर्शन का सबसे उपयुक्त समय रहेगा. खगोल प्रेमियों के लिए कैमरों में कैद करने का सुनहरा अवसर है. ग्रहों की यह कतार कोई चमत्कार नहीं, बल्कि खगोलीय स्थिति का परिणाम है. 

पृथ्वी से देखने पर चन्द्रमा, शुक्र, बृहस्पति और बुध एक सीध में दिख रहे है. सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हुए एक ही आकाशीय पट्टी के आसपास रहते हैं. बुध के चरम ऊंचाई पर पहुंचने से दुर्लभ और आकर्षक दृश्य बना. खगोलविद राहुल शर्मा बोले-'ऐसी ग्रह-श्रृंखलाएं अंतरिक्ष की गतिशीलता समझाती हैं. खगोलीय घटनाएं आमजन में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाती हैं. यह नजारा सौरमंडल की संरचना और ग्रहों की गति को समझने का सुनहरा अवसर है.