प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया. NH-56 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में बाइक घुस गई. हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों सहित 3 युवकों की मौत हो गई. मेला देखकर तीनों युवक अपने गांव लौट रहे थे. मोटा मायंगा गांव के पास हादसा हुआ. मृतक चचेरे भाई कांतिलाल,गोपाल बोरानखेड़ा निवासी थे.
वहीं मोटी खेड़ी निवासी तीसरा मृतक ईश्वर था. टायर पंक्चर होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी की थी. चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से चला गया था. शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. सुहागपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है