चौमूंः चौमूं के NH-52 गोविंदगढ़ इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार में थार गाड़ी ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया. हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान चौमूं निवासी सत्यनारायण सैनी व विजेंद्र सैनी के रूप में हुई. स्कूटी पर सवार 8 वर्षीय बच्चा मोनू भी घायल हुआ है. स्कूटी सवार चौमूं से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.
रिटायर्ड शिक्षक सत्यनारायण सैनी व एडवोकेट विजेंद्र सैनी के रूप में मृतकों की पहचान हुई. चौमूं के NH-52 गोविंदगढ़ बधाला कट के पास ये हादसा हुआ. सूचना पर गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला मौके पर पहुंचे. हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को गोविंदगढ़ थाने में जप्त कर लाया गया. घटना के बाद थार गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया. तेज रफ्तार में थार गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में आकर स्कूटी को टक्कर मारी.