जयपुर: जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ी खबर मिल रही है. जयपुर शहर का मेट्रो को लेकर मास्टर प्लान बनेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बैठक ली. जयपुर मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक ली. बैठक में अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए. भविष्य में मेट्रो से किन इलाकों को जोड़ा जाए. उस लिहाज से मेट्रो का मास्टर प्लान बनाया जाएगा. राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मेट्रो का मास्टर प्लान बनाएगा. JDA से समन्वय करते हुए मास्टर प्लान बनाया जाएगा.
जयपुर मेट्रो परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक ली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक ली. बैठक में मेट्रो के प्रस्तावित तीसरे फेज को लेकर चर्चा हुई.
तीसरे फेज में जगतपुरा और वैशाली नगर में मेट्रो चलाने पर चर्चा हुई. इसको लेकर राज्य सरकार ने बजट में घोषणा की थी. बैठक में तीसरे फेज के विभिन्न विकल्पों को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में जयपुर मेट्रो के साथ जेडीए अधिकारी भी मौजूद थे. जेडीए की ओर से अरण्य भवन से महल रोड तक एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है. इसी रूट पर ही मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा सकता है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को इस प्रकार क्रियान्वित किया जाए कि भविष्य में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में कोई समस्या नहीं हो.