बालोतराः बालोतरा के सिवाना NH-325 पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई. हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है जबकि 5 यात्री घायल हुए है. घायलों को उपजिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रैफर किया गया.
स्कॉर्पियो का टायर फटने से हादसा हुआ. सभी यात्री जालौर के केशवना से जसोल जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ. सूचना पर सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची. सिवाना थाना क्षेत्र के NH325 के मवडी सरहद की ये घटना है.