कानून सबके लिए बराबर... तोड़ना बर्दाश्त नहीं, पुलिस कार्मिकों के आचरण पर जताई कड़ी नाराजगी, सीएम भजनलाल शर्मा का सख्त संदेश

कानून सबके लिए बराबर... तोड़ना बर्दाश्त नहीं, पुलिस कार्मिकों के आचरण पर जताई कड़ी नाराजगी, सीएम भजनलाल शर्मा का सख्त संदेश

जयपुरः सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली. बैठक में भजनलाल शर्मा ने सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर, कानून तोड़ना बर्दाश्त नहीं. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें. लापरवाही, भ्रष्टाचार और अमर्यादित व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हालिया आपराधिक घटनाओं और पुलिस कार्मिकों के आचरण पर कड़ी नाराजगी जताई. संबंधित पुलिस कार्मिकों को निलंबित कर दूरस्थ जिलों में मुख्यालय करने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं, कुछ पुलिस कार्मिकों की लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की.     

किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगीः
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुचित आचरण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्ध है. मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी. और जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'पुलिस का मूल दायित्व अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव मजबूत करना है.