बीकानेर में अशोक गहलोत का बयान, कहा- अघोषित इमरजेंसी लगी हुई, डेमोक्रेसी खतरे में

बीकानेर में अशोक गहलोत का बयान, कहा- अघोषित इमरजेंसी लगी हुई, डेमोक्रेसी खतरे में

बीकानेर : बीकानेर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है. डेमोक्रेसी खतरे में है. उस इमरजेंसी का लोगों ने स्वागत किया था ट्रेन टाइम पर चलने लगी थी. 

खड़गे जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका जी अब देश की लड़ाई लड़ रहे हैं. राजस्थान में भी परिसीमन में असम मॉडल लाया गया. राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या हो जाती है, RSS प्रचारक को पुलिस पीट रही है.

राजस्थान में अभी जो चिकित्सा व्यवस्था है उसका अध्ययन कराए. हमारी सरकार में जो व्यवस्था थी उससे लोगों को इलाज मिला है. आयुष्मान योजना अलग है इसका सर्वे पूर्व पीएम स्व.मनमोहन सिंह ने करवाया था. राजस्थान में कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा की हम सब साथ हैं.