राजस्थान में 16 RAS बने IAS अफसर, DOPT ने जारी किए आदेश, देखिए खास रिपोर्ट

राजस्थान में 16 RAS बने IAS अफसर, DOPT ने जारी किए आदेश, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः 16 आरएएस अफसर IAS बन गए हैं.  केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. IAS बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल शामिल हैं. 

आरएएस के 1998 और 1999 बैच के अफसर IAS बने हैं. इनमें मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल सहित तीन महिलाएं हैं. उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के SA उम्मेद सिंह भी IAS बनने वालों में शामिल हैं.

1998 बैच के ये हैं अधिकारी 
1998 बैच के अधिकारियों में गोपाल राम बिरदा,मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह और महावीर खराड़ी बने IAS

1999 बैच के हैं ये अधिकारी 
वहीं 1999 बैच से डॉ. भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल भी बने IAS

जयपुर में 22 सितंबर को हुई थी चयन समिति की बैठक 

बैठक में पुराने मामलों से जुड़े अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप  के लिफाफों को रखा गया था बंद 

और कुल 18 रिक्त पदों में से 15 नामों की हुई थी अनुशंसा जबकि गोपाल राम का पिछले रिक्ति वर्ष का  लिफाफा खोला गया.     

यह बिरला ही ऐसा मौका है जब  दिल्ली की जगह जयपुर में बैठक हुई थी. इससे पूर्व 22 जून 2017 को जयपुर में बोर्ड बैठक हुई थी. इसमें आईएएस बनने के लिए 18 अफसरों के नाम प्रस्तावित किए गए थे, जिसमें से 16 अफसरों को IAS में प्रमोट किया है.