नई दिल्लीः देशभर के कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन होता है. जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते है. लेकिन भारत का एक ऐसा मंदिर भी है जहां भंडारे के लिए 10 साल की वेटिंग करनी पड़ती है. कोटद्वार के सिद्धबली धाम में भंडारा कराने के लिए 10 साल का इंतजार करना होगा. मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु भंडारे का आयोजन कराते है.
सिद्धबली धाम का विशाल भंडारा 365 दिन लगातार चलता है. हर दिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने मंदिर पहुंचते है. भंडारा कराने के लिए 2035 तक की एडवांस बुकिंग की गई है. देशभर से भक्त पहले से अपनी बारी रिजर्व करा रहे है. खोह नदी के किनारे स्थित सिद्धबली धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है.
दरबार में मांगी गई मुराद होती है पूरीः
मान्यता है कि बाबा सिद्धबली के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होती है. भंडारे की सेवा को भक्त मानते सौभाग्य और श्रद्धा का प्रतीक है. भक्तों की बढ़ती आस्था से हर दिन का स्लॉट पहले से बुक है.