जयपुरः राजस्थान के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में पूरा दम खम लगा रखा है.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल की सीटों पर मतदान होगा. पिछले तीन माह से ये नेता बंगाल में डेरा डाले हुए है.कैलाश चौधरी के प्रभार वाली सिलीगुड़ी ज़ोन की सीटों पर पूरी बीजेपी ने ताकत लगाई है.
पश्चिम बंगाल के चुनाव में ये कहा जाता है कि जिसने सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी को जीत लिया उसकी सत्ता में आने की राह आसान हो जाती है इसे "चिकन नेक" कहा जाता है. तीन देशों की सीमा यहां लगती है बांग्लादेश, नेपाल और तिब्बत. सामरिक दृष्टिकोण से बेहद अहम. यही कारण है कि बीजेपी ने यहां पूरी ताकत लगाई है. राजस्थान के सरहद के नेता और बीजेपी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को जिम्मा सौंपा है. कैलाश चौधरी के पास सिलीगुड़ी और जलपाई गुड़ी जोन की करीब 28सीटें है.कैलाश चौधरी का लक्ष्य है 27सीटों पर कमल खिलाना है. वे चुनाव की सीटों पर प्रवास के कारण तीन देशों तक में जाकर आ गए. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल चुनावों में पहले चरण के मतदान में मुख्य रूप से उत्तर बंगाल और कुछ अन्य जिलों को शामिल किया गया है. इनमें कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे जिले शामिल हैं. साथ ही नदिया, मुर्शिदाबाद और हुगली के कुछ हिस्सों में वोट डाले जाएंगे. ये चुनाव राजस्थान के बीजेपी के नेताओं के लिए भी अग्निपरीक्षा के समान है. सीएम भजन लाल शर्मा ने भी बंगाल में चुनाव प्रचार किया था .वे प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुंचे थे. जितेंद्र गोठवाल भी पहले चरण की सीटों पर तैनात रहे है. बीजेपी आलाकमान ने एक बार राजस्थान के नेताओं पर भरोसा जताया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चुनाव प्रभार का दायित्व संभाल रखा है तो संगठन प्रभार के नाते बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल चुनाव मोर्चे पर तैनात है. राजस्थान के नेताओं को कुशल संगठन कर्ता और गुणवत्ता पूर्ण फीडबैक देने के लिए जाना जाता है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तैनात है चुनाव प्रभारी के रूप में और बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बंगाल में संगठन इंचार्ज के नाते जिम्मा संभाल रखा है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के प्रभार क्षेत्र वाली सीटों भवानीपुर में दूसरे चरण में मतदान होगा.भूपेंद्र यादव और सुनील बंसल के अलावा राजस्थान ने राजस्थान के प्रमुख नेताओं को पश्चिम बंगाल में चुनावी टास्क पर लगाया है. ये नेता वही है जिन्हें यादव और बंसल महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में आजमा चुके. इनमें प्रमुख नामों में केंद्रीय मंत्री केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रह चुके कैलाश चौधरी है. जिनके हरियाणा में सटीक विश्लेषण रहे थे, राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर से सांसद रह चुके.
.... बंगाल में बीजेपी के "दिग्गज"....
-- भूपेंद्र यादव
मोदी सरकार में केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री
राजस्थान के अलवर से लोकसभा सांसद
राजस्थान के अजमेर में शिक्षा दीक्षा ग्रहण की
भाजपा के 'लकी चार्म' कहे जाते है भूपेंद्र यादव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र में जीत का परचम लहरा चुके
राजस्थान में जब मिली थी वसुंधरा राजे की अगुवाई में प्रचंड जीत
तब राजस्थान बीजेपी "वॉर रूम" के इंचार्ज थे भूपेंद्र यादव
मोदी-शाह के विश्वासपात्र होने के नाते उन्हें बंगाल मे चुनौतीपूर्ण टास्क मिला है
बूथ मैनेजमेंट के साथ गुटों को एक जाजम पर लाने में माहिर है यादव
चुनावी शतरंज पर चालें ऐसी बिछाते है कि एक हाथ से दूसरे हाथ को पता नहीं लगता
-- सुनील बंसल
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री
पश्चिम बंगाल बीजेपी के संगठन प्रभारी
राजस्थान के कोटपूतली के मूल निवासी
ABVP को राजस्थान में मजबूती देने में योगदान
ABVP के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रह चुके
यूपी में बीजेपी की जीत के बाद चमक गए
आर एस एस से भाजपा में पहुंचे
बंसल की खूबियों में शानदार संगठनकर्ता
कठिन चुनौतियों में धैर्य नहीं खोना
चुनावी मैनेजमेंट में निचले स्तर तक का फीडबैक लेने में माहिर
--कैलाश चौधरी
राजस्थान बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष.
पूर्व केंद्रीय मंत्री
सिंलीगुड़ी जोन का जिम्मा
इनके जिम्मे करीब 28विधानसभा सीटे
दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, जलपाई गुड़ी ,अलीपुर द्वार पांच जिले
25 से 27 सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति
पिछली बार यहां 18सीटें बीजेपी ने जीती
उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग से राजस्थान के बाड़मेर के जसवंत सिंह सांसद रह चुके
-- जितेंद्र गोठवाल
राजस्थान के खंडार से विधायक
आसनसोल जिला प्रभारी
इनके जिम्मे सात सीटें
--- अतुल भंसाली
जोधपुर शहर से विधायक
नॉर्थ कोलकाता का जिम्मा
इनके प्रभार में 7 विधानसभा सीटें
-- मनोज राजोरिया ,पूर्व सांसद
बेहाला विधानसभा सीट के इंचार्ज
-- नीरज जैन प्रवक्ता बीजेपी राजस्थान
अजमेर नगर निगम में डिप्टी मेयर
बेलघाटा विधानसभा सीट का जिम्म
-- शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक
काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का दायित्व
-- अभिनेष महर्षि पूर्व विधायक
दमदम उत्तर विधानसभा सीट का प्रभार
-- वासुदेव चावला बीजेपी नेता
सोनारपुर विधानसभा सीट का जिम्मा
-- अशोक सैनी पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा
जाधवपुर विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा
-- लादूलाल तेली पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा
पानीहट्टी विधानसभा सीट पर तैनात
-- विष्णु चेतानी पूर्व जिला अध्यक्ष सीकर
इनके जिम्मे चुनाव प्रबंधन का दायित्व
- मोतीलाल मीणा
पूर्व प्रदेश महामंत्री बीजेपी
कसबा विधानसभा सीट के इंचार्ज
- कमलेश पुरोहित बीजेपी नेता
खरदह विधानसभा सीट का जिम्मा
- पवन दुग्गल पूर्व विधायक
सोनारपुर सीट पर किया तैनात
कभी सीपीएम से विधायक बने थे आज बीजेपी के
पश्चिम बंगाल में राजस्थान बीजेपी के कुछ दिग्गजों ने महत्वपूर्ण टास्क संभाले. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पास जिम्मा रहा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां अहम टास्क संभाला समय समय पर. पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के जिम्मे रही पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं का संयोजन. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कहां कहां चुनावी सभाएं होनी है इसकी रणनीति भी इन्होंने बनाई है. बहरहाल राजस्थान के प्रमुख नेता पहले चरण के मतदान के बाद यहां से अपने प्रदेश लौट आएंगे लेकिन इनके ममता के गढ़ में प्रचार करना चुनौती पूर्ण रहा.