नेशनल हाईवे 911 पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार तीन महिलाओं को रोडवेज बस ने कुचला

नेशनल हाईवे 911 पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार तीन महिलाओं को रोडवेज बस ने कुचला

श्रीगंगानगरः नेशनल हाईवे 911 पर दर्दनाक हादसा हुआ. 41 NP बस स्टैंड के नजदीक दर्दनाक हादसा हुआ. स्कूटी सवार तीन महिलाओं को रोडवेज बस ने कुचल दिया. जिसमें से दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. रोडवेज बस करीब 100 फीट तक महिलाओं को घसीट ले गई. 

रोडवेज बस अत्यधिक स्पीड में बताई जा रही थी. हाईवे एंबुलेंस से एक गंभीर घायल महिला को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया. रोडवेज चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हुआ.