सिरोही: सिरोही में विधि कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर कोयले से भरा ट्रेलर पलट गया. ट्रेलर में कोयला सड़क पर बिखरा भरा हुआ. ट्रेलर जामनगर से कोयला भरकर पाली जा रहा था. हादसे के बाद ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हुआ.
केबिन में फंसे चालक और खलासी गंभीर घायल हुए. केबिन में फंसे दोनों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला. गंभीर दोनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया.
जहां चिकित्सकों ने दोनों गम्भीर घायलों को मृत घोषित किया. मृतक हकीम खान गच्छीपुरा डेगाना नागौर का निवासी था. दूसरे मृतक का नाम इरफान खान, दोनों मृतक आपस में पिता पुत्र थे. कोतवाली पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.