सूरत: चिल्ड्रन्स डे सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी अवसर है. इसी भावना के साथ शहर के स्पाइस विला रेस्टोरेंट की ओर से इस वर्ष भी अनाथ बच्चों के साथ चिल्ड्रन डे मनाया गया. रेस्टोरेंट की ओर से पिछले 14 वर्षों से जारी इस पहल के तहत इस बार पीपलोद में इस्कॉन मॉल के पीछे स्थित स्पाइस विला रेस्टोरेंट में करीब 50 से 60 बच्चों को आमंत्रित किया गया था.
⦁ स्पाइस विला रेस्टोरेंट में 50 से 60 बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन, भोजन और उपहारों का आयोजन किया गया
⦁ पिछले 14 वर्षों से जारी इस पहल का उद्देश्य अनाथ बच्चों को अपनापन और स्नेह का अहसास कराना है
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. बच्चों को खेलों में शामिल करने के लिए विशेष एंकर की व्यवस्था भी की गई थी. इसके अलावा उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई और प्रत्येक बच्चे को उपहार देकर खुशियां बांटी गईं. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों को रोजमर्रा के माहौल से अलग आनंद और मनोरंजन के कुछ यादगार पल देना है.
अपनापन महसूस कराने की पहल
स्पाइस विला रेस्टोरेंट के उमेश पवासिया ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से चिल्ड्रन डे पर अनाथ बच्चों के साथ इसी तरह खुशियां साझा करते आ रहे हैं. उनका प्रयास है कि अनाथ आश्रम में माता-पिता के बिना पल रहे बच्चों को भी रेस्टोरेंट में खाना खाने, खेलने और उपहार पाने की खुशी मिले. उन्हें यह महसूस हो कि समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो उनकी खुशियों में शामिल होते हैं और उन्हें अपना मानते हैं.
उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी चिल्ड्रन डे पर अनाथ आश्रम के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत बच्चों को रेस्टोरेंट में आमंत्रित कर उनके लिए खास लंच, मनोरंजक खेल, गतिविधियां और उपहारों की व्यवस्था की गई.
उमेश पवासिया का मानना है कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना केवल सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक सुंदर हिस्सा है. इस पहल के जरिए उनका उद्देश्य अन्य लोगों और व्यावसायिक संस्थाओं को भी प्रेरित करना है, ताकि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद के लिए आगे आए.
आगे उन्होंने बताया कि हमारे लिए आज का दिन सिर्फ एक कार्यक्रम आयोजित करने का नहीं है, बल्कि इन बच्चों के साथ कुछ खुशी के पल बिताने, उन्हें खास होने का अहसास कराने और उनके साथ खूबसूरत यादें बनाने का अवसर है.
वे कहते है कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि हर बच्चे को प्यार, खुशी, प्रोत्साहन और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए. किसी भी बच्चे को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह खुशियों से वंचित है या समाज में उसकी कोई जगह नहीं है. एक व्यावसायिक संस्था के रूप में हमारा मानना है कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ रेस्टोरेंट चलाने और मेहमानों को अच्छी सेवा देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए. जिस समाज का हम हिस्सा हैं, उसके प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं और हमें उसमें सकारात्मक योगदान देना चाहिए. यह गतिविधि अब हमारे लिए हर साल की एक खूबसूरत परंपरा बन गई है. हमें खुशी है कि हम इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पवासिया हॉस्पिटैलिटी की पूरी टीम का भी मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं.
मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक व्यावसायिक संस्थाएं और लोग भी आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे छोटे-छोटे सामाजिक कार्यों में योगदान दें. सच कहूं तो बच्चों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही हमारे लिए सबसे बड़ा संतोष और पुरस्कार है. रेस्टोरेंट के कारोबार में हम हर दिन सैकड़ों मेहमानों को सेवा देते हैं, लेकिन आज का दिन हमारे लिए कुछ अलग है. आज इन बच्चों को प्यार से भोजन परोसने, उनके साथ समय बिताने और उन्हें खुश होते देखने से जो आनंद मिलता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
अन्य व्यावसायिक संस्थाओं और लोगों के लिए संदेश
मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि किसी की मदद करने के लिए आपके पास बड़ा बजट या बड़ी संस्था होना जरूरी नहीं है. आप जितना कर सकते हैं, उतने से शुरुआत कीजिए. किसी के साथ थोड़ा समय बिताना, किसी को भोजन कराना या किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना जैसी छोटी-छोटी बातें भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. हर व्यावसायिक संस्था को अपनी क्षमता के अनुसार समाज को कुछ लौटाने का प्रयास करना चाहिए.
अंत में उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कारोबार सिर्फ आर्थिक सफलता हासिल करने के लिए नहीं होता, बल्कि जिस समाज में हम रहते हैं, उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.
DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff