बांसवाड़ा में करंट लगने से युवक की मौत, खेतों में पानी देने के लिए गया था मोटर चालू करने

बांसवाड़ा में करंट लगने से युवक की मौत, खेतों में पानी देने के लिए गया था मोटर चालू करने

बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के दानपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई. दानपुर थाना क्षेत्र के सुरपुरा घोड़ी तेजपुर का ये मामला है. नंदकुमार खेतों में पानी देने के दौरान मोटर चालू करने गया था इसी दौरान अचानक करंट लग गया,जिससे वह गंभीर घायल हुआ. परिजनों व ग्रामीणों ने तुरंत छोटी सरवन अस्पताल पहुंचाया. 

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.