टिहरी के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर हादसा, नैल के समीप एक वाहन खाई में गिरा, हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत

टिहरी के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर हादसा, नैल के समीप एक वाहन खाई में गिरा, हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड : टिहरी के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ. नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया. वाहन में 8 से 10 लोग सवार बताए जा रहे है. हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हुई. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने मौत की पुष्टि की. कुछ लोगों का रेस्क्यू जारी है. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ.

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.