जयपुर नगर निगम के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा का बोर्ड बनना तय ! पहले राउंड में करीब 10 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत

जयपुर नगर निगम के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा का बोर्ड बनना तय ! पहले राउंड में करीब 10 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत

जयपुर : जयपुर नगर निगम के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा का बोर्ड बनना तय है. अभी तक घोषित पहले राउंड में करीब 10 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हुई है. जयपुर नगर निगम के वार्ड 43 में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है.

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना जारी :
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस के राकेश लाटा जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 41 से BJP के दया सिंह जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 121 से BJP के नीरज अग्रवाल जीते
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 31 से BJP के विजय कुमार अग्रवाल जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 11 से कांग्रेस के सुरेश मीना जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 111 से BJP के संजय जायसवाल जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 122 से BJP के घनश्याम जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 81 से    BJP के ब्रह्म कुमार जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 101 से BJP के रविशंकर जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से कांग्रेस के सुरेश मीना जीते 
-जयपुर नगर निगम के वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

जयपुर जिले के वाटिका नगर पालिका में चुनाव मतगणना पूर्ण :
जयपुर जिले के वाटिका नगर पालिका में चुनाव मतगणना पूर्ण हो गई है. 10 बीजेपी, 6 कांग्रेस, 2 RLP और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है. वहीं जयपुर नगर निगम के 10 वार्डों में से 7 बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जयपुर वार्ड 142 में भाजपा की भगवती चुनाव जीती. वार्ड 51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर जीते. 

बता दें कि जयपुर नगर निगम चुनावों में अभी तक आए परिणामों में भाजपा का पलड़ा भारी है. भाजपा के करीब 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज की है. एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी जीत हासिल हुई है. अभी तक करीब 15 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है . भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन काफ़ी कमजोर है. हालांकि दोपहर के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी.