जयपुरः तिब्बत में फ्लैश फ्लड के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए है. तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड के बाद भारतीयों को अलर्ट किया गया है. फंसे भारतीय नागरिक स्थानीय चीनी अधिकारियों से सहायता ले सकेंगे.
चीनी अधिकारियों के लिए 0086 139 8999 0012 नंबर जारी किया गया है. भारतीय दूतावास बीजिंग ने 0086 185 1428 4905 नंबर जारी किया. काठमांडू दूतावास के दो व्हाट्सएप नंबर भी सहायता के लिए उपलब्ध है. बीजिंग दूतावास स्थानीय प्रशासन से संपर्क रखकर भारतीयों की मदद करेगा.
बाढ़ में 160 लोगों की मौतः
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से तबाही मच गई. कल आई अचानक बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई. नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 844 लोग अब भी लापता है. बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हुए है. बाढ़ का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर आ गया था.
गाड़ियां और सरकारी ढांचे बहे गएः
तेज बहाव में घर, गाड़ियां और सरकारी ढांचे बहे गए है. शुरुआत में माना जा रहा था कि बाढ़ से पहले भूकंप आया था. लेकिन अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक चीन की तरफ ल्हेंदे नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर गिरा था. इसी लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ. इसके बाद ल्हेंदे नदी से पानी का सैलाब भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पहुंचा, जिससे बाढ़ आई.