जलदाय विभाग के बाद अब ऊर्जा विभाग में ED की एंट्री ! जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को जारी किया गया समन

जलदाय विभाग के बाद अब ऊर्जा विभाग में ED की एंट्री ! जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को जारी किया गया समन

जयपुर : जलदाय विभाग के बाद अब ऊर्जा विभाग में ED की एंट्री हो गई है. पूर्ववर्ती सरकार के विवादित टेण्डरों से जुड़ी फाइलें और रिकॉर्ड तलब किया गया है. जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (TW) को  समन जारी किया गया है. 

नोटिस में RC एण्टरप्राइजेज के 237 करोड़ के विवादित GSS टेण्डर, फर्जी दस्तावेज पेश करने वाली एबी एंटरप्राइजेट को लेकर रिकॉर्ड मांगे गए हैं. 3.36 करोड़ की धरोहर राशि लौटाने के इस प्रकरण में डिस्कॉम एक्शन ले चुका है.

तत्कालीन वित्तीय निदेशक, जोनल चीफ इंजीनियर, एसीई एमएम,एसीई PPM, SE को चार्जशीट जारी हो चुकी है, फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कराने के भी निर्देश हैं. जबकि दूसरी ओर RC एण्टरप्राइजेज के मामले में भी डिस्कॉम फर्जीवाड़ा मान चुका है.

तत्कालीन MD समेत आधा दर्जन टेक्नोक्रेट्स के खिलाफ एसीबी में FIR दर्ज हो चुकी है. हालांकि, फिलहाल RC एण्टरप्राइजेज का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है. लेकिन बिजली कम्पनियों के इतिहास में पहली बार ईडी के नोटिस ने खलबली मचाई है.