राजस्थान में सर्दी का दौर खत्म होने के बाद गर्मी की शुरुआत, सामान्य से 2-3 डिग्री तक चढ़ा दिन-रात का पारा

राजस्थान में सर्दी का दौर खत्म होने के बाद गर्मी की शुरुआत, सामान्य से 2-3 डिग्री तक चढ़ा दिन-रात का पारा

जयपुरः राजस्थान में सर्दी का दौर खत्म होने के बाद गर्मी की शुरुआत हो गई है. सामान्य से 2-3 डिग्री तक दिन-रात का पारा चढ़ा है. बीते 1 दिन में अधिकांश शहरों में दिन-रात के तापमान में वृद्धि हुई है. सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. 

रविवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी बाड़मेर में 17.2 डिग्री दर्ज किया है.