झुंझुनूं: अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. आर्मी CEE में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. अग्निवीर क्लर्क की शारीरिक भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में होगी.
GD, टेक्निकल, 10वीं और 8वीं पास की रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी तक बीकानेर में होगी. ARO झुंझुनूं के अधीन 5 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे. झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी.
Join Indian Army वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. एडमिट कार्ड में दिए रिपोर्टिंग समय और स्थल की जांच जरूरी है. मूल दस्तावेज और प्रमाण-पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं. अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की सेना भर्ती कार्यालय की अपील है.