जयपुर: देश में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन हो रहा है. सवाई माधोपुर में 18-19 जनवरी को अमरूद महोत्सव का आयोजन होगा. सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस पर अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. 18 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुभारंभ करेंगे.
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है. अमरूद की मिठास को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में पहल है. अमरूद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला-2026 केवल उत्सव नहीं है. बल्कि किसानों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस,दूरदर्शी कदम' है.
#Jaipur: देश में पहली बार अमरूद महोत्सव
— First India News (@1stIndiaNews) January 16, 2026
सवाई माधोपुर में 18-19 जनवरी को अमरूद महोत्सव, सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस पर अमरूद महोत्सव...#RajasthanWithFirstIndia @ombirlakota @DrKirodilalBJP @Journovinod_ pic.twitter.com/nMenevbW9U
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों के लिए ज्ञान,नवाचार और अवसरों का संगम होगा. इसमें आधुनिक खेती,स्मार्ट फार्मिंग, कृषि यंत्रीकरण, ड्रोन तकनीक हाई-टेक बागवानी,प्रसंस्करण और 'मूल्य संवर्धन से जुड़े नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और सीखने का अवसर मिलेगा. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जताया विश्वास कहा कि हजारों किसान इस मंच से जुड़कर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाने के गुर सीखेंगे.