राजसमंद: जमीन विवाद में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई. जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया. बेटे द्वारा पिता पर जानलेवा हमले के CCTV फुटेज भी सामने आए है खमनोर थाना क्षेत्र के शिशोदा गांव की ये घटना है. जहां बेटे दिनेश सोनी ने पत्नी और बेटे के साथ पिता भंवरलाल पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला किया.
गंभीर घायल भंवरलाल का फिलहाल उदयपुर में इलाज जारी है. पीड़ित परिवार खमनोर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है. करीब एक सप्ताह पहले भी दिनेश ने भंवरलाल के घर पर हमला किया था. अगर पुलिस उस वक्त करती ठोस कार्रवाई, तो भंवरलाल पर जानलेवा हमला नहीं होता.