जयपुर: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कमजोर मानसून की स्थिति अब चिंताजनक बन गई. प्रदेश के 693 में से 246 बांध पूरी तरह सूखे पड़े, सिर्फ 15 बांध ही भर पाए.
बीसलपुर बांध में इस बार एक इंच भी पानी नहीं आया. 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई. 23 जिलों में सूखे जैसे हालात बन चुके. मौसम विभाग ने अगस्त-सितंबर में भी राहत के कोई संकेत नहीं दिए. सरकार को अभी से वैकल्पिक जल प्रबंधन, चारे, रोजगार और आपातकालीन इंतजामों की ठोस तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
अगर आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे तो पीने के पानी और सिंचाई दोनों का संकट विकराल रूप ले सकता है. इससे फसलों की उपज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसके इंतजाम अभी से करने आवश्यक है.