जयपुर : राजस्थान में दो दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रदेशवासियों को 2 सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है.
जिसके असर से आज और कल तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इससे बाकी शहरों के तापमान में एक से दो डिग्री की राहत मिल सकती है. वहीं आज अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, बीकानेर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड और फलौदी में लू की चेतावनी जारी की है.
प्रदेश में दो दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट जारी
-प्रदेशवासियों को 2 सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना
-मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
-जिसके असर से आज और कल तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना
-मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और
-श्रीगंगानगर में लू के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट किया जारी
-इससे बाकी शहरों के तापमान में मिल सकती है एक से दो डिग्री की राहत
-वहीं आज अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, बीकानेर,
-खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड और फलौदी में लू की चेतावनी की जारी