अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन सदस्य विपुल जोशी की फर्म का सूरत में विस्तार

अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन सदस्य विपुल जोशी की फर्म का सूरत में विस्तार

सूरत (गुजरात) : सूरत के हिल्टन होटल में आयोजित एक प्रेस मीट में, इमिग्रेशन क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले तथा अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) के सदस्य विपुल जोशी के नेतृत्व में प्रतिष्ठित लॉ फर्म विपुल जोशी एंड एसोसिएट्स ने सूरत में अपनी सेवाओं के विस्तार की घोषणा की. यह फर्म अंतरराष्ट्रीय स्तर के इमिग्रेशन प्रैक्टिस मानकों का पालन करती है और मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा और भारत में इनबाउंड इमिग्रेशन से जुड़े मामलों में विशेषज्ञता रखती है.

फर्म ने अब तक 100 से अधिक सब्स्टीट्यूशन मामलों को सफलतापूर्वक संभाला है, जिनमें मूल आवेदक के निधन के बाद आवेदन रद्द हो जाने जैसी परिस्थितियां भी शामिल हैं. ऐसे मामलों में जॉइंट स्पॉन्सर जोड़ने जैसी कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से आवेदनों को पुनः आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की गई है. इसके अलावा, फर्म जटिल वेवर मामलों में भी विशेष दक्षता रखती है.your image

इस अवसर पर जानकारी देते हुए विपुल जोशी ने बताया कि विभिन्न उद्योगों के क्लायंट्स के साथ कार्य करने का अनुभव रखने वाली इस फर्म ने सूरत तथा गुजरात के हीरा व्यापारियों को L-1 और EB-5 पिटिशन फाइल करने में सहायता प्रदान की है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फर्म ने रोमानिया के नागरिकों के लिए भारत के बिजनेस वीजा प्राप्त करने के बाद, उनके भारतीय नागरिक से विवाह उपरांत X-1 वीजा प्राप्त करने में मदद की है. इसके अलावा, जिम्बाब्वे के नागरिकों के लिए भी बिजनेस वीजा प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई है.

फर्म OCI रिइनेंसिएशन और OCI आवेदन जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है. साथ ही, रूस, यूनाइटेड किंगडम, दुबई आदि देशों में वीजा रिजेक्शन के बाद क्लायंट्स को सफलता दिलाने में भी मदद की है. इसके अलावा, क्लायंट की मांग को ध्यान में रखते हुए फर्म पोलैंड और शेंगेन वीजा के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करती है, हालांकि यह उनका मुख्य विशेषज्ञता क्षेत्र नहीं है. फर्म की कार्यप्रणाली का केंद्रबिंदु क्लायंट-केंद्रित दृष्टिकोण है, जिसमें प्रत्येक केस के लिए विस्तृत बैकग्राउंड जांच की जाती है और पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्लायंट को संभावित चुनौतियों और वास्तविक परिणामों की जानकारी दी जाती है.इसके अलावा, मुंबई स्थित कार्यालय के साथ कार्यरत इस फर्म ने 9 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई और इसी दिन अपना पहला आधिकारिक न्यूजलेटर भी लॉन्च किया.

DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.