यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के समर्थन में खुलकर उतरा उत्तर कोरिया, रूस में तैनात हुई किम जोंग उन की खतरनाक मिसाइल यूनिट

यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के समर्थन में खुलकर उतरा उत्तर कोरिया, रूस में तैनात हुई किम जोंग उन की खतरनाक मिसाइल यूनिट

नई दिल्लीः यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के समर्थन में उत्तर कोरिया खुलकर उतर गया है. किम जोंग उन की खतरनाक मिसाइल यूनिट रूस में तैनात हो गई है. पश्चिमी रूस के वोरोनेज क्षेत्र में मिसाइल यूनिट की तैनाती हुई. यूनिट रूसी सेना की 112वीं मिसाइल ब्रिगेड के अंतर्गत काम करेगी.      

इस यूनिट में करीब 90 उत्तर कोरियाई सैन्यकर्मी शामिल है. हमले के लिए 120 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6 लॉन्चर मौजूद किए गए है. यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी ने बड़ा दावा किया है. रूस यूक्रेनी ठिकानों पर बड़े हमलों की तैयारी में जुटा है.