गृह मंत्री अमित शाह बोले- बिल गिराकर जयनाद करना निंदनीय, उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के

गृह मंत्री अमित शाह बोले- बिल गिराकर जयनाद करना निंदनीय, उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान के 3 संशोधन बिल NDA सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई. जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज लोकसभा में एक बहुत ही अजीब नज़ारा देखने को मिला.

कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए ज़रूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया. महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले इस विधेयक को खारिज करना, उसका जश्न मनाना और उस पर जीत के नारे लगाना सचमुच बेहद निंदनीय और अकल्पनीय है.

अब देश की महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में वह 33% आरक्षण नहीं मिलेगा, जो उनका अधिकार था. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि बार-बार किया है. उनकी सोच न तो महिलाओं के हित में है और न ही देश के.

मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि नारी शक्ति का यह अपमान यहीं नहीं रुकेगा; यह दूर-दूर तक जाएगा. विपक्ष को न सिर्फ़ 2029 के लोकसभा चुनावों में, बल्कि हर स्तर पर, हर चुनाव में और हर जगह 'महिलाओं के गुस्से' का सामना करना पड़ेगा.