आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 3 की हालत गंभीर है. पूर्वी गोदावरी जिले में इस भयानक घटना से हड़कंप मच गया है. फरवरी से ही लोग बीमार पड़ने लगे थे. उल्टी, पेट दर्द, पेशाब बंद होना और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं सामने आई. 

शुरुआत में 22 फरवरी को कुछ मामले दर्ज हुए. एक डेयरी यूनिट से सप्लाई किए दूध में एथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीला पदार्थ मिला था. इस मिलावट के कारण 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए. अब तक इस घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो चुका है.

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर 
-मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
-पूर्वी गोदावरी जिले में इस भयानक घटना से हड़कंप 
-फरवरी से ही लोग पड़ने लगे थे बीमार 
-उल्टी, पेट दर्द, पेशाब बंद होना और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं सामने आई 
-शुरुआत में 22 फरवरी को कुछ मामले दर्ज हुए
-एक डेयरी यूनिट से सप्लाई किए दूध में मिला था एथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीला पदार्थ 
-इस मिलावट के कारण 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए
-अब तक इस घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो चुका