जयपुर: शेयर बाजार में आज फिर अमंगल हुआ. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत पर 450 अंक बाजार फिसल गया अब थोड़ा संभला है. भारतीय शेयर बाजार का मौजूदा हाल आज फिलहाल BSE सूचकांक में 257.00 अंकों व NSE सूचकांक में 90.15 अंकों की गिरावट है.
फिलहाल BSE सूचकांक 74,010.34 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.35 फीसदी की मंदी है. 23,292.45 अंक पर फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.39 फीसदी की गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों को लेकर असमंजस और बिकवाली के कारण शेयर बाजार में गिरावट है.
भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी दबाव का रुख है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव चल रहा है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.