नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है. पेपर लीक केस में महिला लेक्चरर को गिरफ्तार किया है. CBI ने मनीषा गुरुनाथ को गिरफ्तार किया. अब तक मामले में 9 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके है. इससे पहले NEET पेपर लीक प्रकरण का मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया गया था.
CBI ने पुणे से पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था. केमिस्ट्री के रिटायर्ड प्रोफेसर लातूर में कोचिंग सेंटर चलता था. CBI की जांच में सामने आया कि पुणे के केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी NTA की तरफ से परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्न पत्रों तक पहुंच हासिल थी.
अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कुछ छात्रों को इकट्ठा किया. मनीषा वाघमारे को CBI पहले ही 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है. कुलकर्णी ने पुणे स्थित अपने घर पर छात्रों के लिए स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई. इन क्लासों में उसने सवाल, उनके ऑप्शन और सही जवाब छात्रों को डिक्टेट किए.
छात्र उन सवालों को अपनी कॉपी में लिखते थे बाद में जांच में पाया गया कि वही सवाल 3 मई 2026 को हुए NEET-UG परीक्षा के असली पेपर से पूरी तरह मेल खाते मिले. गिरफ्तार किया गया मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. कुलकर्णी से अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन जब्त किए गए.अब इनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है.