नई दिल्लीः देश में 15 विदेशी विश्वविद्यालयों को कैंपस खोलने की मंजूरी मिली है. मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में कई विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस खुलेंगे. अगस्त से पहला बैच शुरू होगा. हर कैंपस में 200 से 250 छात्र होंगे. छात्रों को विदेश जैसी डिग्री, सिलेबस और परीक्षा का अनुभव मिलेगा. विदेश में पढ़ाई के मुकाबले 30 से 40 फीसदी कम खर्च होगा.
एक से दो सेमेस्टर विदेश में पढ़ने और एक्सचेंज प्रोग्राम का मौका मिलेगा. योग्यता और जरूरत के आधार पर 10 से 100 फीसदी तक स्कॉलरशिप मिलेगी. वर्ष 2040 तक विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय कैंपस में 5.6 लाख छात्र पढ़ सकते है.